बिहपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर सतियारा गांव में बुधवार रात मुन्ना मंडल के घर तीन थाने की पुलिस ने शराब मिलने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस जब छापेमारी के लिए गई तो उसके साथ गोरेलाल राम का पुत्र नीतीश कुमार देखने के लिए चला गया था। पुलिस को छापेमारी में कुछ सफलता नहीं मिल पायी।

Whatsapp group Join

मुन्ना मंडल को शक हुआ कि नीतीश कुमार ने पुलिस को छापेमारी के लिए घर तक लाया और मेरा घर दिखाया है। इसी शक पर गुरुवार की सुबह छह बजे नीतीश कुमार के घर पर जाकर मुन्ना मंडल ने उसे दो गोली मार दी। एक गोली मोबाइल को छेदती हुई दाहिने जांघ में लगी जबकि दूसरी गोली हाथ को छूकर निकल गयी। नीतीश के परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए बिहपुर सीएचसी लाये।

सूचना पर बिहपुर पुलिस पहुंची और इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सतियारा गांव में अवैध शराब बनती है। पूर्व में पुलिस अवैध शराब बनाने का उपकरण और शराब भी बरामद कर चुकी है। इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *