बिहपुर : प्रखंड के शजादपुर पंचायत के अमरी गांव के दक्षिण साइड पप्पू मंडल के खेत में शनिवार की शाम के सात बजे आग लगने से पशु के लिए रखे लगभग पांच बीघा मकई के पुआल जलकर राख हो गया।
पूर्व मुखिया रूपेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला।

