नवगछिया । नवगछिया के बाल भारती विद्यालय  में नीट की परीक्षा को लेकर आसपास के इलाकों से परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों की भीड़ के कारण रविवार को जाम की स्थिति बनी रही। बाजार के महाराज चौक से लेकर थाना रोड तक दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाल भारती विद्यालय में आसपास के इलाके 600 परीक्षार्थियों का  केंद्र था। सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थी के अभिभावक अपनी अपनी गाड़ियों लेकर  परीक्षा केंद्र के आसपास जुट गए थे। गाड़ी जहां-तहां लगा दिये जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह 10:00 बजने के बाद मुख्य सड़क पर  जाम लग गया।

जिसमें दर्जनो टोटो सहित चार पहिया वाहन फंसी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद भी जब जाम नहीं टूटा तो जाम में फंसे लोगों द्वारा नवगछिया लिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर वाहनों को सड़क के किनारे लगवाकर जाम को छुड़वाया, लेकिन कुछ देर के बाद फिर जाम लग गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *