नवगछिया : एनएच-31 पर इन दिनों इलाके के किसान मक्का सुखा रहे हैं। इससे हादसा हो सकता है। सड़क के आधे हिस्से में मक्का डालकर किसान दोनों तरफ पत्थर और बोरा लगा देते हैं, ताकि कोई वाहन उसके ऊपर से नहीं गुजरे। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है।

एनएच-31 पर मक्का सुखाने के कारण ही पिछले साल रंगरा, नवगछिया, कदवा, ढोलबज्जा में दुर्घटना हो चुकी है। रोड के आधे हिस्से में मक्का सुखाने के कारण जब उस जगह से बाइक या चारपहिया वाहन गुजरता है और एन वक्त पर विपरीत दिशा से दूसरी गाड़ी आ रही होती है तो दोनों को क्रॉस करने में दिक्कत होती है।

मक्का के कुछ हिस्से पर चढ़ जाने के कारण खासकर बाइक व टेंपो अनियंत्रित हो जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की संभावना है बढ़ जाती है। इस समय मक्के की फसल की कटनी चल रही है और किसान इसे सुखाने के लिए सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्थानीय बुद्धिजीवी व वाहन चालकों ने सड़क पर मक्का सुखाने पर रोक लगाने की मांग पुलिस और प्रशासन से की है। इस संबंध में एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि सभी थानेदार को इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *