गोपालपुर| थाना क्षेत्र के रतनगंज सुकटिया बाजार निवासी चुनचुन पंडित के 38 वर्षीय पुत्र ज्योतिष पंडित 14 दिन से लापता है। मामले को लेकर युवक की मां बिच्छो देवी ने रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पुत्र ज्योतिष पंडित की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। 21अप्रैल से ही घर से अचानक कहीं चला गया है। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।

