भागलपुर से पुलिस जिला नवगछिया को जोड़ने वाली विक्रमशिला सेतु पर शुक्रवार को घंटो जाम की स्थिति बनी रही। जिसे आम रागीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे (TOP हाईलेवल) परवत्ता पुलिस ने मक्कसत के बाद जाम को छुड़वाया।

Whatsapp group Join

आपको बता दे की शुक्रवार को विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 85 और 101 के समीप हाईवे और ट्रक खराब हो गया था। जिसके कारण से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। आम राहगीरों को इस जाम से काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा । मोटरसाइकिल सवार पैदल चलने वाले यात्री रूट से निकलते दिखे। जबकि इस जाम में कई अधिकारी फंसे रहे।

अतिरिक्त पुलिस बल ने छुड़ाया जाम

जाम में फंसे बाराती गाड़ी से सूरज ने बताया कि पिछले 45 मिनट से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वाहनों की करीब 5 किलोमीटर तक लंबी कतार लगी हुई है उन्होंने आगे बताया कि आगे ट्रक खराब हो जाने के कारण से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रमशिला सेतु एकमात्र रास्ता है।

जो भागलपुर से नवगछिया जोड़ती है। इस रास्ते में जाम की समस्या होने से हजारों की संख्या में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भागलपुर के तिलकामांझी से बाराती गाड़ी लेकर खगड़िया के तरफ जाना है। लेकिन जाम की स्थिति होने की वजह से काफी लेट हो गया। हालांकि जाम की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल ने जाम को किसी तरह छुड़ाया। खराब ट्रक वह हाईवे को पुलिस ने जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *