नवगछिया । बाल भारती विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय के कुल 14 छात्र-छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किया है। 40 छात्र-छात्राओं ने 80% से लेकर 89% तक, 41 छात्र-छात्राओं ने 70 से 79% अंक अर्जित किए।
आदित्य कुमार ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत लाकर विद्यालय टॉपर बना। आर्यन राज 97.2 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान, अंकित राज सुमन 97 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहा। सुहाना ने 94.6 प्रतिशत, वैष्णवी ने 94.6 प्रतिशत, ओम भारती ने 93.6 प्रतिशत,
सागर सुमन ने 92.6 प्रतिशत, कृष्णा चिरानिया ने 92.6 प्रतिशत, सिमरन कुमारी ने 91.8 प्रतिशत, प्रिया रानी ने 91.8 प्रतिशत, कृष्णकांत कुमार ने 91.2 प्रतिशत, अनमोल सिंह ने 91 प्रतिशत, अनंता राय ने 90.8 प्रतिशत एवं प्रियांशु राज ने 90 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।


