नवगछिया : टीएमबीयू का संबद्ध महाविद्यालय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बीसीए की पढ़ाई शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। एआईसीटीई ने कॉलेज को पत्र भेजकर स्वीकृति प्रदान की है। बीएलएस कॉलेज के शासी निकाय के सचिव व टीएमबीयू में सीनेट के आजीवन सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि एआईसीटीई से बीसीए की पढ़ाई वर्तमान सत्र 2024-25 से शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है।
Total Downloads: 352
60 सीटों पर नामांकन होना है। कॉलेज के सचिव डॉ. गंगा ने बताया कि जल्द ही बीसीए में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल से जल्द ही बीसीए विभाग के उद्घाटन के लिए अनुरोध किया जाएगा।
कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई शुरू करने के लिए एआईसीटीई से स्वीकृति मिलने पर शिक्षाविद डॉ. उग्रमोहन झा, एमएलसी व सिंडिकेट सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह सहित कॉलेज के शिक्षकों ने हर्ष जताया है।

