बिहपुर : थाना क्षेत्र के सोनवर्षा झलारी टोला में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी व ईंट पत्थर चले। इस घटना में एक पक्ष के पद्मा देवी, रोहित कुमार, राजन कुमार, अमरेश कुंवर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के निरंजन कुंवर जख्मी हो गए। सभी को हाथ, पांव, कमर, सिर व सीने में जख्म है।

Whatsapp group Join

सूचना पर बिहपुर थाना के एएसआई विद्यानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी का इलाज किया।

कुछ लोग पंपसेट तो कुछ लोग पाइप से पानी लेने को लेकर हुए विवाद में मारपीट होने की बात कह रहे हैं। मामले को लेकर बिहपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *