नवगछिया : भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा संगठन कार्य में कौशल एवं चुनावी जनसंपर्क में अग्रसर की भूमिका रखने वाले नेताओ को आसपड़ोस के लोकसभा चुनाव में विभिन्न दायित्व के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई

लोकसभा 2024 में अपने क्षेत्र भागलपुर के अलावा बिहार के अन्य लोकसभा क्षेत्र में गोपालपुर विधानसभा के तीन नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा निर्वतमान जिलाध्यक्ष विनोद मंडल जिला महामंत्री मुकेश राणा को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के द्वारा दायित्व दिया गया जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा को सर्वप्रथम बांका लोकसभा का चुनाव प्रभारी एवं चौथे चरण के चुनाव में उजियारपुर लोकसभा में एक विधानसभा  एवं छठा चरण के चुनाव मे पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चंपारण लोकसभा में एक विधानसभा में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई

निर्वतमान जिलाध्यक्ष विनोद मंडल को सर्वप्रथम कटिहार लोकसभा प्रभारी एवं चौथे चरण में उजियारपुर लोकसभा मे एक विधानसभा  एवं छठा चरण के चुनाव में पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चंपारण लोकसभा चुनाव में एक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई

जिला महामंत्री मुकेश राणा को सर्वप्रथम तीसरे चरण के चुनाव में खगड़िया लोकसभा में संवाद केंद्र का लोकसभा संयोजक चौथे चरण के चुनाव में बेगूसराय लोकसभा के तेघरा विधानसभा छठा चरण के चुनाव में महाराजगंज लोकसभा के महाराजगंज विधानसभा में प्रदेश प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *