नवगछिया ; नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत सेमापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में एक अज्ञात युवक पैर कट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
घटना की जानकारी के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद विधिवत कार्रवाई करने की बात कही। थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पायी है। पैर कट जाने के कारण अधिक खून बहने के कारण मौत होने की संभावना है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
