खगड़िया। कटिहार रेलखंड के चैधाबन्नी हाल्ट के समीप शुक्रवार अहले सुबह नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। इस रेल खंड पर ट्रैक टूटी थी जिसपर राजधानी एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन बोगी गुजर गई।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 5.30 बजे की है जिस पटरी से राजधानी एक्‍सप्रेस गुजरने वाली थी, उसमें क्रेक आ गया था। इसी दौरान सामने से राजधानी एक्‍सप्रेस आ रही थी। हॉल्ट संचालक बिमल ने पहले लाल कपड़ा दिखाया फिर ड्राइवर के तरफ पत्थर उछाला। उसने जानपर खेलकर ट्रेन को रोकवाने का प्रयास किया। मगर तब तक क्रेक पटरी पर से इंजन समेत तीन बॉगी गुजर चुकी थी।

इमरजेंसी ब्रेक लगाकार रोकी ट्रेन
तीन बॉगियों के गुजरने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकते रुकते टूटी पटरी से इंजन और पांच डब्बा गुजर गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मानसी से सहायक पीडब्लूआई अवधेश कुमार मंडल के नेतृत्व में पटरी को दुरुस्त किया गया। जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस गंतव्य को रवाना हुई।

बोले लालू-नीतीश अपने बॉस को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते ?

साल में पांच बार टूटी पटरी
बता दें कि पिछले 13 फरवरी को भी नार्थ ईस्ट ट्रेन गुजरने के समय इस ट्रेक पर पटरी टूटी हुई थी। उस समय भी राजधानी ट्रेन को स्थानीय लोगों ने रूकवाया था। उस दिन भी तीन बोगी टूटी पटरी से गुजर गई थी। इसकी जानकारी रेल प्रशासन को रेल के कर्मचारी के द्वारा बार-बार दिया जा रहा है लेकिन रेल प्रशासन रेल पटरी बदलने के जगह उसकी मरम्मती कराकर काम चला रही है। बता दें कि एक साल के अंदर इस हाल्ट के समीप पांच बार पटरी टूट चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *