गिले-शिकवे दूर कर संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
Total Downloads: 198
नवगछिया : नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल और पूर्व सांसद भाजपा नेता के बीच पिछले चार दिनों से चला आ रहा विवाद रविवार को समाप्त हो गया.


दोनों ने गीले शिकवे को दूर कर संगठन मजबूती और वर्ष 2019 में होने वाले संगठन चुनाव के लिए कमर कस कर जुट जाने की बात कही है. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने कहा कि मामला पार्टी का था. दोनों के बीच कुछ ग़लतफ़हमी हो जाती है लेकिन इसे दूर कर लिया गया है. इधर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि मतभेदों को समाप्त कर लिया गया है. सारे गिले शिकवे दूर हो गए है. वर्तमान में उनलोगों को मिशन 2019 की तैयारी के लिए जी जान लगा कर जुटना है. दोनों नेताओं के बीच सुलह नवगछिया नगर की बैठक में हुई. इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक दुसरे की तारीफ भी की.
