15-naugachia-mritk-awdesh-k-ghar-pahuche-sp

नवगछिया : नवगछिया रसलपुर निवासी अवधेश यादव की सारे शाम अपराधियों द्वारा 13 तारीख को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद मृतक के पुत्र रंजीत यादव के बयान पर 4 अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसको लेकर गुरुवार को नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा मृतक अवधेश यादव के घर पहुंचे. एसपी द्वारा मृतक के परिजनों से मिल हाल चाल जाना व केस को लेकर भी बातचीत की. नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि 4 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है, जिसके अनुसंधान को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार के घर गए थे. वहीं उन्होंने बताया कि हत्या में कुछ नाम सामने आ रहे हैं, जिस पर भी अनुसंधान किया जा रहा है . वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रीत परिवार द्वारा चार लोगों का नाम लिए जाने की बात सामने आ रही थी, मगर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. मालूम हो कि मंगलवार 13 तारीख को अवधेश यादव मिलटोला से काम कर अपने घर पैदल जा रहे थे. तभी रसलपुर के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने खैनी मांगने के बहाने उसे रोक कर अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *