नवगछिया: आज शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया नगर इकाई के द्वारा नवगछिया में बढ़ते हुए अपराध को लेकर नवगछिया प्रसाशन की पुतला दहन किया गया।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि हाल ही में चार खिलाड़ियों की हत्याएं,गाॾ की हत्याएं, बिहपुर में एक ही धर्म के चार सदस्यों की हत्याएं हुई है जो कि काफी ही दुख भरी धटना है और नवगछिया अपराधियों के लिए सैफ ज़ोन बन गया है।

विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने बताया कि अगर नवगछिया पुलिस जिला में अपराध नहीं रुकता है उसके विरुद्ध उग्र आंदोलन करने के लिए हमसब तैयार हैं। वहीं मोके पर जितेंद्र कुमार, नितिश कुमार, रुपेश,ललन, किसमत कुमार, गौरव कुमार, कलानंद कुमार विनित, सुनील कुमार, मनीष जी,सिलधर कुमार,सुरज कुमार।आदि उपस्थित थे

वही बढ़ते अपराध एवं झंडापुर में हुए तीन महादलित की निर्मम हत्या के खरीक चौक स्थित गोल चौक पर वार्ड महासंघ खरीद उपाध्यक्ष सज्जन भारद्वाज की अध्यक्षता में मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई एवं वार्ड महासंघ नवगछिया प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय प्रदान करें ।

मौके पर महादलित वार्ड रुपेश रास बिहारी जी सुमित्रा देवी बुधिया देवी फूलचंद मोहम्मद फारुख रुस्तम संजय दास ओमप्रकाश दास बिहारी लाल दास सभी मौजूद थे एवं वार्ड संघ ने कहा कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई हो और नवगछिया की इस पावन धरती को दागदार होने से यहां की प्रशासन बचाए अन्यथा उग्र आंदोलन कर प्रदर्शन किया जाएगा अब नवगछिया में अपराध कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *