खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के अम्भो और चकमैदा ढाला के बीच बीते 20 नवंबर को रिलायंस पेट्रोल पंप से 1400000 रुपये लेकर मोटरसाइकिल से नवगछिया आईसीआईसीआई बैंक जा रहे रेडियंट कैश मैनेजमेंट कम्पनी के कर्मी राकेश कुमार झा और बच्चन कुमार से कैश भरा बैग हथियार का भय दिखा कर लूट लेने के मामले का खरीक पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.

लूट कांड मामले में पुलिस ने रविवार को नवगछिया मख्खातकिया के लड़के को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पुलिस ने छापेमारी कर युवक के घर से गोली का पांच खोखा,सिमकार्ड 21,मोबाइल एक,एटीएम छः,नगद आठ हजार और मोटरसाइकिल का चाबी बरामद किया है.गिरफ्तार लुटेरे की निशानदेही पर रकम की बरामदगी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *