नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के चापड़ निवासी शिवानंद यादव 45 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी को की सांप काटने से मौत हो गई.
घटना सोमवार के सुबह 7:00 बजे की है जब सुनैना देवी अपने मिट्टी के बने गुसाईं घर की सफाई कर रही थी, तभी छेद से निकले सांप ने उसे काट लिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 186
जिसके तुरंत बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. मगर उसे बचाया ना जा सका और उसकी मौत हो गई. अचानक हुई मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

