
खरीक: खरीक प्रखंड के उस्मानपुर पंचायत के ग्राम उस्मानपुर में बेचन यादव, सत्तन यादव के बासा को अज्ञात लोगो ने लगाई आग, जिसमे दोनों परिवार के लाखो की संपत्ति जलकर हुई राख़,घटना की सुचना ग्रामीणों के द्वारा मिलने के बाद मौके पर पहुंचे युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि नंदू यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास की जा रही है. वही मौके पर राजद नेताओ ने स्तानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सुचना दिया गया. वही राजद नेताओ ने पीड़ित परिवारों को अविलाम्व राहत समाग्री दिलाने का आश्वासन दिया है. इधर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के खरीक प्रखंड अन्तर्ग सूचना मिलते ही युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव उस्मानपुर गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ितों के परिजनों से मिलकर उनके हर सुख-दुःख में साथ होने का एहसास दिलाया तथा घटनास्थल से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार को फोन करके अग्नि पीड़ितों के अगलगी से हुई क्षति की पूर्ति के लिए मिलने वाली सहायता राशि देने का निर्देश दिया.

