सुहाने मौसम भरे दिन अब बीतने वाले हैं। लगातार दिन का पारा चढ़ रहा है। बीते दो दिनों में दिन के तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ की वजह से जो बारिश का माहौल बना था वह अब खत्म हो चुका है।

शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे तो रविवार को हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। जबकि सोमवार व मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और इस दौरान दिन-रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह साढ़े आठ बजे 82 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक घटकर 64 प्रतिशत पर आ गयी। कम आर्द्रता के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। जबकि दिनभर साढ़े चार किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा बही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *