पटना उच्च न्यायालय में 397 सहायक और परिवहन के क्षेत्रीय कार्यालय में 163 लिपिक की नियुक्ति होगी। इन दोनों के कुल 560 पदों के सृजन की मंजूरी शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताओं को मंजूरी मिली। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए कैबिनेट की यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

कैबिनेट सचिवालय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना उच्च न्यायालय की स्थापना में सहायक संवर्ग के विभिन्न कोटि के 397 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। वहीं परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत लिपिक एवं इससे संबंधित प्रोन्नति के 190 पदों के अतिरिक्त 163 नए पदों के सृजन की स्वीकृति कैबिनेट बैठक में दी गई गई है। संबंधित विभाग इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा।

जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर राजकीय समारोह

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती प्रत्येक तीन जून को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। राजकीय समारोह मुजफ्फरपुर में होगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में इसपर फैसला लिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *