नवगछिया :- परवत्ता थाना अंतर्गत के बोरवा गांव में मंगलवार के दोपहर में घर में बल्व लगाने के क्रम करंट लगने से खगड़ा पंचायत के बोरवा गांव निवासी मनीकांत मंडल के 35 वर्षीय युवक अनूज मंडल अपने घर बिजली का बल्व लगा रहे थे कि तभी बिजली का झटका अनूज मंडल को लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिससे परिजनों ने आनन फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर अस्पताल में इलाज करने के क्रम में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मालूम हो कि अनूज मंडल अपने पीछे दो माह के बेटे और डेढ़ वर्ष की बेटी नीतू कुमारी को छोड़ कर चले गए हैं. अस्पताल से अनूज मंडल के घर में मौत की खबर सुनने से अनूज मंडल की पत्नी उषा देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था. वहीं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया था. मृतक अनूज मंडल के भाई गुंजन कुमार ने बताया कि घर में बिजली का काम हम करते है

आज हम खेत चले गए थे और भैया घर में बिजली का बल्व बिना मीटर से कनैक्शन काटे ही लगाने लगे जिसमें की उनको करंट लग गया और उनकी अस्पताल में मौत हो गया. भाई ने बताया कि हम तीन भाई है और ये बड़े भाई है, यह अपना जीवन यापन मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हुए परिवार का भरन पोषण करते थे. इसके बाद राकेश कुमार जो कि खेती और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं और में पढ़ाई के साथ में मजदूरी भी करते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *