खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के योगेंद्र यादव के बासा के भुसखार से मंगलवार की रात खरीक पुलिस ने तकरीबन 54 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. इस संदर्भ में खरीक थाना में मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक तुलसीपुर में शराब माफियाओं द्वारा शराब का कारोबार करने की गुप्त सूचना मिली थी.

खरीक पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर पुलिस बल को लेकर तुलसीपुर के दियारा क्षेत्र में सघन छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तुलसीपुर के योगेंद्र यादव के बासा के भूसखार में छुपा कर रखें 54 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बरामद शराब की बोतलों में रॉयल स्टेग 750 एमएल का 20 बोतल, इंपीरियल ब्लू 750 एमएल का 24 बोतल और रॉयल स्टेग 375 एमएल का 10 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है.

छापेमारी की सूचना मिलते ही शराब कारोबारी भाग खड़े हुए. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुलसीपुर में छापेमारी कर योगेंद्र यादव के बासा के भूसखार कुल 54 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *