नवगछिया के कटरिया रेलवे स्टेशन पर देर रात बदमाशों ने स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी और अब तक शरीर में ही फंसी हुई है।

गंभीर हालत में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को देर रात घटी वारदात में बदमाशों ने स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान मनोहर लाल यादव को भी बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। जवान का इलाज भी मायागंज में किया जा रहा है। घायल स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार पूर्णिया जिले के डगरुआ के रहने वाले हैं, वहीं घायल जवान मनोहर लाल यादव नवादा जिले के भुवनपुर के गोविंदपुर के रहने वाले हैं।

घायल आरपीएफ जवान ने बताया कि देर रात पैसेंजर ट्रेन से बुजुर्ग दंपती उतरे। मैं दोनों को अपने साथ लेकर जाने लगा। बदमाशों की नजर बुजुर्ग दंपती पर थी। उन्हें लूटने की थी। जवान को साथ देख बदमाश भड़क गये और उनसे उलझ गये। बदमाशों ने आरपीएफ जवान को पहले जमकर पीटा और फिर पिस्तौल निकालकर उसे गोली मारने की कोशिश की।

पिस्तौल देख आरपीएफ जवान भागकर स्टेशन मास्टर के चैंबर में छिप गया। बदमाश पीछा करते हुए वहां आये और जवान को चैंबर में घुसते देख गोली चला दी। गोली की आवाज सुन अन्य जवान और लोग वहां पहुंचे। इससे पहले ही बदमाश भाग निकले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *