नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय के चार कोर्ट में अपराधियों द्वारा कोर्ट का ताला तोड़ कर तोड़फोड़ करने, दस्तावेजों को जलाने व उपद्रव करने के मामले में नवगछिया पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी मिथिलेश कुमार गौतम पिता किशोर राय एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के कचहरी गेट निवासी मंटू कुमार साह पिता रघुनंदन शाह शामिल है।

– गिरफ्तार हुए लोगों में सैदपुर के मिथिलेश कुमार गौतम व नवगछिया के मंटू साह शामिल

पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को संध्या समय न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य के साथ साथ परिस्थिति जनक साक्षी पाए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रात्रि में मिथिलेश कुमार गौतम कोर्ट परिसर में ही था। उन्होंने कहा कि मिथिलेश कुमार गौतम का घर सैदपुर पड़ता है। लेकिन देर रात तक वह कोर्ट परिसर में ही देखा गया। जबकि न्यायालय में उसे कोई कार्य नहीं था तो वह कोर्ट परिसर में क्या कर रहा था।

इसके अलावा तकनीकी रूप से भी कहीं हम साथ पुलिस को मिले हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारी मिलने का दावा भी पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में और कई लोग शामिल हैं। जिसे जल्द ही पुलिस पूरे मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। प्रथम दृष्टया घटना का कारण बदले की भावना से जुड़ा होना प्रतीत होता है। पुलिस हर बिंदु पर अनुसंधान कर रही है। पुलिस का दावा है कि एक से दो दिनों के अंदर घटना से पर्दा उठ जाएगा पुलिस पूरे मामले का दूध का दूध पानी का पानी कर देगी।

– एक बार कोर्ट ने लौटा दिए थे दोनो अभियुक्त को

व्यवहार न्यायालय में दस्तावेज को आग के हवाले करने एवं तोड़फोड़ की घटना के मामले में गिरफ्तार मिथिलेश कुमार गौतम एवं मंटू कुमार शाह की गिरफ्तारी की जानकारी देने के बाद पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में उपस्थित कराया गया। न्यायालय द्वारा पुलिस द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में तकनीकी कमी के कारण उसे न्यायालय ने पुलिस को लौटा दिया।संध्या समय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा तकनीकी कमियों को दूर कर को उपस्थित कराया गया। उसके बाद दोनो गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा।

– पटना से आई है फैसल टीम ने कि मामले की जांच उठाए सैंपल

न्यायालय परिसर में उपद्रव वह दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिए जाने की घटना के बाद मंगलवार को पटना विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई। एफएसएल की टीम ने सभी चारों कोर्ट के चेंबर एवं कार्यालय में हुई तोड़फोड़ एवं आग के हवाले किए गए दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान टीम ने जलाए गए दस्तावेज तोड़े गए कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य जरूरत की चीजों को सैंपल के रूप में लिया है।

– कोर्ट की सुरक्षा में दो रात्रि गार्ड की की गई प्रतिनियुक्ति

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में उपद्रव व आगजनी की घटना के बाद न्यायालय परिसर की रात्रि सुरक्षा के लिए दो गार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है। नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि कोर्ट में नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर दो आर्मी गार्ड को प्रतिनियुक्त किया गया है।

– घटना के दूसरे दिन सामान्य रूप से चला न्यायालय

दस्तावेज के आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद मंगलवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से चला। मंगलवार को नवगछिया के सभी न्यायालय निर्धारित समय पर खुले। न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी ससमय न्यायालय पहुंचे और न्यायिक प्रक्रिया का कार्य किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *