खरीक : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक प्रेगनेंसी किट नहीं होने से प्रधानमंत्री जननी बाल सुरक्षा योजना संचालन और मातृत्व जांच में कठिनाई हो रही है. सोमवार को प्रेगनेंसी किट नहीं होने से परेशान महिलाओं ने हंगामा किया चिकित्सक महिलाओं को निजी मेडिकल क्लीनिक से प्रेगनेंसी किट खरीद कर लाने का निर्देश दे रहे थे.
अधिकांश महिलाओं ने प्रेगनेंसी किट बाजार से निजी मेडिकल क्लीनिक से महंगे दम पर खरीद कर जांच करवाया. इससे महिलाओं को ₹50 से अधिक का नुकसान हुआ इस बात को लेकर परेशान और हैरान महिलाओं ने प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से शिकायत किया लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ

मौके पर मौजूद भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अस्पताल में प्रेगनेंसी किट नहीं है.महिलाओं को खुद के मूल्य पर कीट खरीद कर प्रेगनेंसी जांच करानी पड़ रही है जो गलत है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से अस्पताल में प्रेगनेंसी किट उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया है .


