गोपालपुर : इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल द्वारा इस्माइलपुर के जहान्वी चौक से लेकर इस्माइलपुर थाना तक लगभग दस किलो मीटर लंबे तटबंध के निर्माण कार्य को तत्काल शुरु करवाने की माँग को लेकर 11अप्रैल बुधवार से नवगछिया स्थित बाढ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय में अनशन पर बैठ जाएंगे. अनशन की बाबत जिला पार्षद ने प्रशासनिक अनुमति ले ली है. प्रशासनिक स्तर से जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद को अनशन स्थल पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है. इसके अलावा अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के उपाधीक्षक को एक चिकित्सक को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ नवगछिया को कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस बलों व पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने को कहा है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तटबंध निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे जिला पार्षद

अनशन स्थल पर दंडाधिकारी के रूप में रहेंगे जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता

क्या है मामला –

बाढ कटाव व सड़क की सुविधा की माँग को लेकर इस्माइलपुर प्रखंड वासियों ने संपन्न हुए विधान सभा के चुनाव में वोट बहिष्कार किया था. विधान सभा चुनाव के बाद सरकार गठन के बाद जल संसाधन मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री की पहल पर जहान्वी चौक से इस्माइलपुर थाना तक लगभग दस किलोमीटर लंबे तटबंध की स्वीकृति दी गई. तीन माह पूर्व निविदा की प्रक्रिया पूरी कर भागलपुर के ठेकेदार श्रीराम इंटप्राइजेज को लगभग 35 करोड की राशि से तटबंध के निर्माण कार्य का ठेका मिला.

ठेकेदार द्वारा तटबंध निर्माण कार्य हेतु बेस लाइन कार्य प्रारंभ करते ही भूस्वामियों ने कार्य को बाधित कर अपनी जमीन से बडे पैमाने पर मिट्टी उठाव का कार्य प्रारंभ कर दिया. जिस कारण इस्माइलपुर प्रखंड के ग्रामीणों में हडकंप मच गया. भूस्वामियों को अभी तक जमीन अधिग्रहण हेतु अभी तक ना तो जल संसाधन विभाग और ना ही भू अर्जन विभाग से किसी प्रकार का नोटिस दिया गया है. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने कार्यपालक अभियंता व आयुक्त भागलपुर को लिखित आवेदन देकर 10 अप्रैल तक तटबंध निर्माण कार्य शुरु करने की माँग की.

अन्यथा जल संसाधन विभाग के नवगछिया कार्यालय में 11अप्रैल से आमरण अनशन करने की घोषणा की थी. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि चार माह पूर्व ही जल संसाधन विभाग द्वारा ठेकेदार से इकरारनामा कराया गया. परन्तु विभाग के कार्यपालक अभियंता की लापरवाही के कारण अभी भूस्वामियों को जमीन अधिग्रहण हेतु नोटिस भी नहीं दिया जा सका है. ऐसे में पुन: इस वर्ष प्रखंडवासियों को गंगा मैय्या के रहमो-करम पर रहना पड़ेगा और हजारों एकड उपजाऊ जमीन में लगी फसल बर्बाद हो जायेगी. बुधवार को जिला पार्षद के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर अनशन की स्वीकृति ली है. प्रतिनिधि मंडल में जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल, अवधेश मंडल, आदित्य रत्नम उर्फ बीरबल नेता आदि अन्य सदस्य भी थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet