नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक के पास सड़क पार करने के क्रम में एक टाटा मैजिक के चपेट में आ जाने से रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के ही मुरली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध भोला प्रसाद सिंह की मौत हो गई. घटना शनिवार अहले सुबह की है. भोला प्रसाद साइकिल से अपने खेत को देखने जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि NH 31 चौक पहुंचने के बाद वह सड़क को पार कर रहे थे कि एक तेज गति और लापरवाही से रंगरा की ओर से आ रहे टाटा मैजिक गाड़ी ने साइकिल सवार वृद्ध को जबरदस्त धक्का दे मारा.
धक्का लगते हैं वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और उनके सर में गंभीर चोटें आयी. स्थानीय लोगों का कहना है की मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई थी. जब थी टाटा मैजिक का चालक अपने वाहन के साथ फरार होने में कामयाब रहा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रंगरा पुलिस और वृद्ध के परिजनों को दी. मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. दोपहर तक वृद्ध का शव परिजनों को सौंप दिया गया था.
मुरली गांव के लोगों ने बताया कि  मृतक भोला प्रसाद सिंह को तीन पुत्र और दो पुत्री है. अपने जीते जी भोला प्रसाद ने दोनों पुत्री की शादी कर दी थी. मृतक के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र उत्तम कुमार इंजीनियर है. गौतम कुमार और प्रिंस कुमार पढ़ाई के क्षेत्र में है.  मृतक भोला प्रसाद बार नियंत्रण विभाग में किरानी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. घटना की बाबत रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस मैजिक चालक का पता लगाने के लिए छानबीन में जुट गई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *