नवगछिया :  रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास गुरुवार की देर शाम दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल सहित युवक के जलने मामले में शुक्रवार को रंगड़ा थाना प्रभारी ए के आजाद द्वारा पिकअप वैन  के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मालूम हो कि गुरुवार को रंगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल और नवगछिया की ओर से रंगरा की ओर जा रही पिकअप वैन में टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक के पास रखा भारी मात्रा में विदेशी शराब टूट जाने के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई थी. जिससे मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल सहित मौके पर ही जलकर राख हो गया था . इसके अलावा मोटरसाइकिल पर पीछे सवार युवक की भी मौत इलाज के दौरान हो गई थी .
मौत के साथ दफन हो गया शराब का राज

 गुरुवार को भारी मात्रा में शराब की खेप ठिकाने लगाने जा रहे दो युवकों के  दुर्घटना मैं मौत के बाद शराब का राज दफन रह गया. आखिर इतनी बड़ी खेप दिन के उजाले में रंगरा नवगछिया थाना को पार कर कहां ठिकाना लगाने जा रहा था दोनों युवक इसकी जानकारी पुलिस को भी अब तक नहीं लग पाई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक के परिजनों का कहना है कि वे दोनों कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे उनको भी इस बात की खबर नहीं है. शराब किसे पहुंचाने जा रहा था उन्हें इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है. परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन तीन भाई हैं जिसमें चंदन सबसे छोटा भाई था इसके अलावा दोनों बड़ा भाई गांव में ही रहकर मजदूरी का काम करता है.वहीँ थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि दुर्घटना के बाद शराब की टूटी बोतल को बरामद किया गया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि शराब कहाँ से लाया जा रहा था इसका पता किया जा रहा है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....