नारायणपुर: बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा बाजार में मछली चोरी के मामले का झंडापुर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 56 किलो मछली भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औलियाबाद निवासी रोहित कुमार और अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि बभनगामा बाजार में ग्रामीणों ने मछली चोरी के आरोप में दो संदिग्ध युवकों को पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मछली विक्रेता प्रवेश कुमार ने बताया कि उनकी करीब 84 किलो मछली चोरी हो गई थी। पुलिस ने पूछताछ और जांच में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई 56 किलो मछली बरामद की गई।

इस मामले में मछली विक्रेता प्रवेश कुमार के आवेदन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *