मुंबई। भोजपुरी में बनी फिल्म बेटवा बाहुबली 2 फिल्म के निर्माता ने दावा किया है कि बेतवा बाहूबली 2 Action और रोमांस से भरपूर फिल्म है. मालूम हो की पहली फिल्म बेटवा बाहुबली में सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किए थे. निर्माता को उम्मीद है कि यह फिल्म भी सफलता के कई कीर्तिमान को स्वस्थ करते करते हुए सुपर डुपर हिट होगी.

आप जानते हैं ना कि इस 28 अप्रैल पर बड़े परदे पर बाहुबली 2 रिलीज़ हो रही है। लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि उसी दिन एक और बाहुबली का दूसरा भाग रिलीज़ होगा। फर्क सिर्फ इतना है कि दूसरी बाहुबली भोजपुरी भाषा में होगी। जी हां , एस एस राजमौली के डायरेक्टड बाहुबली- द कन्क्लूजन के साथ भोजपुरी की फिल्म बेटवा बाहुबली 2 भी रिलीज़ होगी। ये फिल्म आठ साल पहले आई बेटवा बाहुबली का सीक्वल है। निर्देशक धीरज ठाकुर की ये एक्शन फिल्म में अजय दीक्षित लीड रोल में हैं। पिछले दिनों रिलीज़ किये गए इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। वैसे फिल्म की रिलीज़ को लेकर छोटा सा ट्विस्ट ये है कि ये फिल्म सिर्फ बिहार में 21 अप्रैल को रिलीज़ की जायेगी लेकिन बाहुबली नाम को कैश करने के लिहाज से फिल्म को 28 अप्रैल को मुंबई सहित देश के कई शहरों में रिलीज़ किया जाएगा।
बेटवा बाहुबली 2 में अजय दीक्षित के साथ नीतू सिंह की जोड़ी होगी। इसके अलावा आर डी शेख , उमेश सिंह और अमित राजभर ने भी काम किया है। अर्चना सिंह ने गेस्ट अपीयरेंस के रूप में एक गाना भी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *