नवगछिया : बाहुबली 1 और 2 में अमरेन्द्र प्रताप का रोल निभा रहे प्रभास अब शादी करने का मन बना रहे हैं. ख़बर हैं की प्रभास 2018 तक शादी के बंधन में बांध जायेंगे. ऐसे में बाहुबली के फैंस के जहन में सवाल उठ रहा है कि आखिर किस अभिनेत्री से बाहुबली शादी करने जा रहे हैं.

मीडिया में इस तरह की खबर आ रही थी कि प्रभास अपनी को-स्टार देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी से शादी करने वाले हैं लेकिन हाल ही में खबर आई है की बाहुबली देवसेना से नही बल्कि एक उद्योगपति की पोती से शादी करने वाले हैं. बाहुबली की शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण प्रभास करीब छह हज़ार प्रपोजल को मना कर चुके हैं, क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान फिल्म पर लगाना चाहते थे जिसका नतीजा हम सब के सामने हैं.

लेकिन अब प्रभास शादी करने का मन बना रहे हैं. बता दें की बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर अब तक वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं. अभी प्रभास अमेरिका में छुट्टियाँ मना रहे हैं और वहां से आने के बाद वह अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग करने वाले हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *