नवगछिया : अक्षय कुमार की जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का नया पोस्टर शनिवार को सुबह 10 बजे रिलीज किया गया। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का नया पोस्टर शनिवार को सुबह 10 बजे रिलीज किया गया। इस पोस्टर को अक्षय ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। पोस्टर में आप साफ-साफ देख सकते हो अक्षय इसमें दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं जोकि अपनी की धुन में नच रहा हैं।

उनके गले में 10-10 के नोटों की माला हैं और बाकी बारती उन पर पैसे न्यौछावर किए जा रहे हैं। अक्षय का यह अवतार मध्य वर्ग में सजाए जाने वाले दूल्हे जैसा हैं। पोस्टर के साथ एक मैसेज लिखा हुआ भी नजर आ रहा हैं, ‘No Toilet, No Bride’ इसका मलतब यह होता हैं की, ‘टॉयलेट नहीं तो दुल्हन नहीं’। पोस्टर रिलीज के साथ अक्षय ने ट्रेलर की डेट का भी दर्शकों के लिए खुलासा किया है। जैसे ही अक्षय ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेअर किया जैसे ही यह तेजी से वायरल होने लगा हैं। कुछ ही घंटो पहले शेअर किए इस पोस्टर को अब तक 3,538 लाइक मिल चुके हैं। अक्षय कुमार इनदिनों विदेश में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। विदेश में बैठे-बैठे वो अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। मालुम हो की कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी भी बताई थी। फिल्म की कहानी सुन प्रधानमंत्री मोदी भी हंस पड़े थे। बता दें कि अक्षय की यह फिल्म देश के स्वच्छ भारत अभियान से जुडी हुई फिल्म हैं। फिल्म में आम जानता को संदेश दिया हैं की, घर में सौचालय बनाएं और अपने वातावरण को साफ रखे। यही थी कि अक्षय ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा को नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी फिल्म का आकर्षण केन्द्र होंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *