नवगछिया :- नवगछिया बाजार सहित कई ग्रामिणों इलाकों में पिछले 2 दिनों से रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश नवगछिया के मुख्य बाजार सहित नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों नारायणपुर, बिहपुर, रंगरा, गोपालपुर, इस्माइलपुर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगों का बड़े पैमाने पर जन जीवन प्रभावित किया है. नवगछिया में सोमवार सुबह से ही मानसून सक्रिय रहा. दिनभर चक्रवाती बारिश हुई.
Total Downloads: 70
कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा. नवगछिया में जमकर मुसलाधार बारिश होने के कारण शहर वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोग दिन भर अपने अपने घरों में कैद रहे जिसके फलस्वरुप नवगछिया मुख्य बाजार के व्यवसाइयों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ. बारिश से शहर की गलियों एवं सड़के लबालब भर गई हैं. निचले इलाके के घरों में बारिश का पानी घुस गया है.

बारिश से वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है . इसका असर बाजार पर भी देखा जा रहा है. इसके फलस्वरुप बाजार के दर्जनों दुकानों की शटर शाम होने के पूर्व ही गिर बाजार के दर्जनों दुकानों की शटर शाम होने के पूर्व ही गिर. वहीं दूसरी और लगातार हो रही बारिश के फलस्वरुप ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत आपूर्ति में भी पर भी इसका असर देखा जा रहा है. इसके कारण पिछले सोमवार की रात से ही ग्रामीण इलाकों के में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. जिससे कि ग्रामीण इलाके के विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल हो गई है. जिसके कारण लोगों का इनवर्टर भी जवाब दे गया है.इससे लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण इलाके के छात्र छात्राओं के पढाई पर भी इसका प्रतिकूल असर देखा जा रहा है.

