नवगछिया : पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है, वहीं कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक प्रदेश में चक्रवाती बारिश होती रहेगी। भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार को उत्तरी एवं मध्य बिहार के कई जिलों में जमकर बारिश हुई।
Total Downloads: 400
नवगछिया में सोमवार सुबह से ही मानसून सक्रिय रहा। दिनभर चक्रवाती बारिश हुई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा।

नवगछिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त
नवगछिया में जमकर बारिश होने के कारण शहरवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग दिनभर घरों में कैद रहे। बारिश से शहर की गलियां एवं सड़कें लबालब भर गईं हैं, निचले इलाके के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। बारिश से वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। बाजार पर भी असर देखा गया।

