Total Downloads: 447
नवगछिया: नवगछिया छात्र समागम इकाई के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय बजट में बिहार को वंचित रखने एवं छात्र एवं महिलाओं की अनदेखी करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला नवगछिया के वैशाली चौक पर पुतला दहन किया गया. पंकज कुमार ने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा बजट सत्र में छात्रों को अनदेखा किया गया है. मोदी ने छात्रों एवं युवाओं को रोजगार देने व महंगाई भत्ता देने की बात कही थी, मगर बजट में इस पर कोई चर्चा नहीं की गई. साथ ही महिलाओं को बजट सत्र में नहीं रखा गया. जिसको लेकर केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार सिर्फ भाषण व जुमलाबाजी करने में है. बिहार के साथ घटिया बर्ताव किया गया है. जिसको लेकर पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर रितिक कुमार, रुपेश, दिलखुश, राजा, चुन्ना, अमित, सुबोध मनीष, रंजीत यादव सहित कई छात्र मौजूद थे.

