📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 443
नवगछिया : नवगछिया बाजार में छात्र समागम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री अरूण जेटली का पूतला दहन नवगछिया वैशाली चौक के पास छात्र समागम के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में किया गया. जिसमें कि जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जो बजट पेस किया गया जिसमें कि छात्रों व युवाओं को इस बजट में अनदेखी किया गया है. जब कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि युवाओं को योजगार, पढ़ाई में छुट, सरकारी नौकरी का जो वादा किए थे. मगर इस बार के बजट में पूरी तरह से सभी को ठगा गया है. इस मौके पर रीतीक, रूपेस कुमार, दिलखुश कुमार, मुन्ना, मनोज कुमार, रमन यादव व अन्य कई छात्र मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

