नवगछिया : बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 80 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है.

बकरीद त्योहार को लेकर अनुमंडल में 80 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

– अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहली नजर होगी कार्रवाई : एसडीओ

एसडीओ ने कहा कि त्योहार को लेकर पदाधिकारी हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने वाले एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासनिक स्तर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं एसडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, किसी प्रकार की अफवाह होने पर इसकी सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को देने की अपील की है.

एसडीओ ने कहा कि त्यौहार को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है. नियंत्रण कक्ष का प्रभारी पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता को बनाया गया है. नियत्रंण कक्ष में तीन शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई. उन्होंने कहा कहीं भी किसी प्रकार की अफवाह होने पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06421-223103 पर सूचना दें. सूचना के आलोक में प्रशासनिक स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil