नवगछिया : एनएच से भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए कहलगांव से नवगछिया के बीच गंगा में मालवाहक जहाज जल्द चलेंगे। इस दिशा में पहल तेज हो गई है। इसको लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से एनएच पर भार कम करने और ढुलाई मद में लागत कम करने के मद्देनजर राजमहल से भागलपुर के बीच (राजमहल-मानिकचक, साहिबगंज-मनिहारी और कहलगांव -तीनटंगा) टर्मिनल निर्माण और जहाजों का परिचालन शुरू करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

टर्मिनल निर्माण व जहाज परिचालन के रूट के सर्वे के लिए डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें अध्यक्ष अपर समाहर्ता के अलावा सदस्य जिला परिवहन पदाधिकारी, कहलगांव एसडीओ और नवगछिया एसडीओ शामिल हैं। इनसे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, साहिबगंज से समन्वय स्थापित कर विशेष सर्वे कर एक निश्चित समय सीमा के अंदर सभी बिंदुओं का पालन कर एक विस्तृत रिपोर्ट जिला को उपलब्ध करने को कहा गया है।

टीम ने शुरू कर दिया है सर्वे

जानकारी के मुताबिक टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। कहलगांव के बटेश्वर स्थान से नवगछिया के तीनटंगा के बीच गंगा में 1.5 किलोमीटर की दूरी होगी। कहलगांव के बटेश्वर स्थान से झल्लू दास टोला, तीनटंगा तक गंगा में रास्ता होगा। दोनों तरफ टर्मिनल बनेगा। इसके लिए बटेश्वर में छह एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है।

जबकि नवगछिया के तीनटंगा में चार एकड़ जमीन चाहिए। 15 डिसमिल सरकारी जमीन है। 2.5 एकड़ देने के लिए स्थानीय जमीन मालिक तैयार है। 1.5 एकड़ पर बात चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि छह माह के अंदर जमीन का मामला सुलझ जाएगा और मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू हो जाएगा।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet