नारायणपुर- प्रखंड के मधुरापुर बाजार में माँ शारदा क्लासेस मधुरापुर के छात्रा ने बिहपुर के झंडापुर में हुए नरसंहार में मृतको के आत्मा के शांति के लिए अपने कोचिंग संस्थान से अभाविप नेता सुमित कुमार के नेतृत्व में मधुरापुर बाजार व बलाहा परिभ्रमण करते हुए मधुरापुर बाजार के बापू द्वार चौक तक केंडिल मार्च निकाला गया.

इस दौरान सभी छात्र-छात्रों ने पटना पीएमसीएच में भर्ती छात्रा बिंदी के जीवित रहने के लिए ईश्वर से दुआ मांगी मौके पर मौजूद अजय रविदास इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्रूर मजाक बताया. साथ ही इस घटना में बड़े माफिया बड़े दबंगों के शामिल होने की आशंका जाहिर की सभी ने मृत आत्मा के शांति के लिए प्रशासन से निष्पक्ष जाँच कराने की मांग करते हुए

अपराधीयो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही उपस्थित जाप के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित यादव, संजय झा, नायक, नगरमंत्री पंकज यादव स्वस्थ्य प्रमुख गोविन्द कुमार, अनिल रविदास, शिल्पा, मोनिका, प्रियंका, अनुपम, ललिता, जुसी, खुशबू, पिहु, ट्युन्कल, ज्योति, रेहान, तब्बसुम, ज्योति, राहुल, पिंकेश, आदि छात्र छात्रा मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *