नवगछिया : भागलपुर आयुक्त ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय मैं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की.- इस मौके पर उन्होंने बाढ़ को लेकर क्या-क्या तैयारी की गई इसकी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के बांधों की स्थिति एवं जहां कटाव हो रहा है. वहां पर क्या कार्य किया जा रहा है एवं और किन-किन स्थानों पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है इसकी जानकारी पदाधिकारियों से ली.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आयुक्त ने कहा कि जिन पंचायतों में बाढ़ आने की संभावना है. उन पंचायतों का परिवारिक सूची तैयार हो चुका है. इस संबंध में नवगछिया एसडीओ पारिवारिक सूची का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही उन परिवारों का बैंक खाता भी लेने का निर्देश दिया गया है. आयुक्त ने कहा कि परिवारिक सूची के साथ उनके बैंक खाते का को साथ ही अपलोड कर दिया जाएगा. ताकि बाढ़ के समय पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो.

उन्होंने राहत शिविर के लिए चिन्हित किये गए स्थानों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने तटबंधों की स्थिति कटाव की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कुछ पॉइंट है जहां पर कार्य किया जाना है. इस संबंध में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

– बिहपुर में राशन कार्ड कार्य नहीं हुआ है पूरा

आयुक्त ने बताया कि राशनकार्ड का कार्य भी संतोष जनक है. नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर अंचल को छोड़कर सभी छह अंचलों में राशन कार्ड का कार्य पूरा कर लिया गया है. नवगछिया अंचल में ऑनलाइन जितने भी आवेदन आए थे. उस दिशा में संतोषप्रद कार्य किया गया है.

– शौचालय निर्माण कार्य मे लाए गति

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने की दिशा में भी उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. आयुक्त ने कहा कि पंचायतों में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है. इस संबंध में पदाधिकारियों को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने का कि जिन लोगों का शौचालय निर्माण हो चुका है. उन लोगों को जल्द से जल्द राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.

– 2016-17 के आवास निर्माण का कार्य अधूरा होना चिंता का विषय

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा पदाधिकारियों से की. आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2016 – 17 के अधिकांश लाभुक ऐसे हैं जिन्होंने प्रथम किश्त प्राप्त करने के उपरांत भी मकान का निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया है। जो कि चिंता का विषय है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.

– किसानों के रजिस्ट्रेशन में लाएं तेजी

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को किसानों को रजिस्ट्रेशन में तेजी तेजी लाने का निर्देश दिया है. आयुक्त ने बताया जो भी लोग खेती करते हैं. उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है. चाहे वह बटेदार किसान ही क्यों ना हो. उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है. आयुक्त ने कहा कि किसानों को रजिस्ट्रेशन होने के बाद सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खाते तक पहुंचेगी

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet