नवगछिया : कांग्रेस नेता व खरीक उत्तरी के जिला पार्षद गौरव राय ने एक प्रेस नोट जारी करके कहा है कि कहा की बाढ़ पीड़ितों को कम से कम साल भर का राशन किरासन सरकार मुफ़्त दे. चूँकि सूबे में आई प्रयलंकारी बाढ़ ने खास कर भागलपुर ज़िले में भिसन तबाही मचाई है. चूँकि अब धीरे धीरे बाढ़ रहत शिविर बंद हो रहा है. भीषण बाढ़ में अपना सब कुछ गवाने वाले गरीबो के सामने यह यक्ष प्रश्न है की अभी तक तो किसी तरह शिविर में रहकर वे अपना जीवन निर्वहन कर रहे थे लेकिन अब उनके पास इतने पैसे नहीं है की वे अपना भरण पोषण कर सके चूँकि बाढ़ के कारन किसानो की फसल बर्बाद हो चुकी है. ग्रामीण स्तर पर भी फ़िलहाल काम रोजगार की कोई सम्भावना नहीं है बाढ़ के कारन फसल चौपट तथा छोटे छोटे उद्योग धंधे चौपट हो गए है. ऐसे में रोजगार मिलना भी मुश्किल है. बाढ़ पीड़ितों की साड़ी जमा पूंजी भी खत्म हो गयी है. श्री राय ने कहा की अगर सरकार बाढ़ पीड़ितों को कम से कम साल भर का राशन किरासन मुफ़्त में नहीं देती है तो बाढ़ पिड़ित भूखे मारने लगेंगे. श्री राय ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा की इस पर गंभीर विचार करने की जरुरत है. इस बाबत श्री राय ने दोनों सरकारों को ज्ञापन भी भेजा है.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

