भागलपुर : पिता अपने पुत्र को किस हद तक प्यार करता है और किसी विपत्ति में पड़ने वह खुद कितने असहज हो जाते हैं, यह बिहार के एक जिले भागलपुर में देखने को मिला। यहां पुत्र को हथकड़ी में देख पिता की सदमें से मौत हो गई।
Total Downloads: 188
दरअसल, जिले के पीरपैंती ब्लॉक के पास कुछ दिन पूर्व लूटपाट में दुर्घटनाग्रस्त हुए टेंपो और उस पर सवार दो लोगों की मौत मामले में परशुराम यादव को गिरफ्तार किया गया था। परशुराम को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

नशे में होने के कारण परशुराम को पुलिस ने जेल नहीं भेजा था। उसे मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया था। मंगलवार दोपहर उसके पिता इलाजरत बेटे को देखने आए थे।
बेटे को हथकड़ी में देखते ही वह रोने लगे और इसी दौरान उन्हें सदमे में उसे दौरा पड़ा और मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में कुछ पल के लिए इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। परिवार वाले शव को लेकर गांव चले गए।

