भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलानाचक में अज्ञात अपराधी द्वारा एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। गम्भीर देखते हुए युवक को पटना रेफर कर दिया गया। गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि सूत्रों की माने तो गोली मारने की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव में घायल युवक व अपराधी के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर गोली मारी गई। गम्भीर

मौलानाचक का रहने वाला है युवक

घायल युवक मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र का मौलानाचक निवासी कल्लू है। कल्लू का खुद का बिजनस है। लेकिन बताया जा रहा है चुनाव के वक्त अफसार नामक व्यक्ति से विवाद हुआ था। जिसको लेकर बुधवार की रात गोली मार दी गई। घर के बाहर कल्लू खड़ा था, तभी अचानक अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तीन थाने की पुलिस पहुंची। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गोली मारने का मामला स्प्ष्ट हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *