भागलपुर: अंजनी कुमार काश्यप, एसएसपी मनोज कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान शहर के कई थानेदार और पुलिस इंस्पेक्टर को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और कहा कि फरार अपराध कर्मियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें भागलपुर एसएसपी मनोज कुमार ने शहर के कुछ थानेदारों की बदली कर दी है।
Total Downloads: 116
क्राइम मीटिंग के दौरान शहर के कई थाना प्रभारी को इधर से उधर कर दिए, कहा फरार अपराध कर्मियों को जल्द गिरफ्तार कर
,, कई थानेदार को बदल दिए गए आदमपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार की बदली
,, भागलपुर एसएसपी मनोज कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देशकाफी सुर्खियों में रहे
आदमपुर के प्रभारी मनीष कुमार जो लगातार सीनियर अधिकारी के आदेश को अनदेखी कर रहे थे इस बार एसएसपी मनोज कुमार ने मनीष कुमार की बदली आदमपुर से कर दी है। पुलिस कप्तान ने क्राइम मीटिंग के दौरान जिन थानेदारों की बदली की है।


पुलिस अवर निरीक्षक राज नंदन कुमार को जोगसर टोपी का प्रभारी बनाया गया है। वही मनीष कुमार को टीओपी गंगा ब्रिज का प्रभारी बनाया गया है नीरज कुमार सिंह को सन्हौला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। दिलीप प्रसाद सिंह को सनोखर का थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले दिलीप प्रसाद सिंह बाथ थाना के प्रभारी थे ।
धीरेंद्र कुमार को बाथ थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। सुनील कुमार को शाहकुंड थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। शाहकुंड के पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा को प्रभारी डी आई यू में बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह को अमडंडा थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। राजीव रंजन कुमार को नाथनगर में दरोगा के खाली पद पर नियुक्त किया गया है। वरुण कुमार को शिवनारायणपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
