भागलपुर, अंजनी कुमार कश्यप, भागलपुर तिलकामांझी थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है भागलपुर शहर में सुर्खियों में रहने वाले थाना प्रभारी संजय सत्यार्थी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है जिला मुख्यालय के एक सीनियर पुलिस अफसर के चहेते थानेदार माने जाते हैं


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तिलका मांझी थाना क्षेत्र के गुमटी संख्या 3 के समीप माउंट असीसी स्कूल गली स्थित आनंद टॉवर अपार्टमेंट में अपराधियों ने गुरूवार को दिनदहाड़े एक स्थानीय अखबार के स्थानीय प्रबंधक श्याम बथवाल के फ्लैट में घुसकर महिलाओं से लूट की घटना को अंजाम दिया.

अपराधी तीन की संख्या में आए थे. जबकि लूटपाट करने वालों में दो ही लोग शामिल थे. जांच के क्रम में पुलिस को अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं.

घटना गुरूवार दोपहर 12 बजे की है. जब आनंद टॉवर अपार्टमेंट के चौथे तल पर फ्लैट संख्या 401 में रह रहे प्रबंधक की पत्नी मनीषा बथवाल और पत्नी की मां घर पर थी. तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया. पत्नी की मां ने दरवाजा खोला तो दो व्यक्ति खड़े थे. पूछने पर उन्होंने खुद को गहने और फर्श की सफाई वाली केमिकल बेचने वाला सेल्समैन बताया.

इतने में ही दोनों अपराधी घर के भीतर घुस गए और वृद्धा को चाकू दिखाकर उनके हाथ के सोने में हीरा जड़ित दो चूड़ियां और गले का सोने का चेन उतरवा लिया. घर के भीतर शोर सराबे की आवाज सुनकर किचन में काम कर रही मनीषा बथवाल बाहर आ गई. जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें भी चाकू सटाकर उनके हाथों से सोने के दो कंगन खुलवा लिए. और पलक झपकते ही दोनों घर के बाहर भाग गए.

अपराधियों के घर से निकलते ही मनीषा बथवाल ने चिल्लाकर गार्ड को आवाज लगाया. पर गार्ड गेट पर नहीं था. उन्होंने दौड़कर अपराधियों को पीछा किया. पर सभी तबतक फरार हो चुके थे. जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी फोन पर अपने पति श्याम बथवाल को दी. घटना की सूचना पर पहुंचे तिलकामांझी थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने पूरे शहर में वायरलेस कर उक्त हुलिया और कपड़ों का विवरण वायरलेस पर देखकर शहरभर के थानों को अलर्ट कर दिया. मामले में अपार्टमेंट में लगे चार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है. हालांकि देर रात तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet