बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर में बीती रात भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस में लुअेरों ने जबरदस्‍त उत्‍पात किया। उन्‍होंने ट्रेन की दो बोगियों में जमकर लाखों की लूटपाट की और आराम से चलते बने। घटना के बाद ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर सवाल नए सिरे से खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार 13402 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्‍सप्रेस जैसे ही कजरा स्टेशन से आगे बढ़ी, लुटेरे हथियार लहराते हुए बोगियों में लूटपाट करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर यात्रियों को पीटा गया। घटना के दौरान एक यात्री बुरी तरह घायल बताया जा रहा है।

घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक जमालपुर स्टेशन पर रुकी रही। इस दौरान यात्रियों का आक्रोश उबाल पर रहा। पीडि़त यात्रियों ने ट्रेनों में सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *