Total Downloads: 85
भागलपुर : किसी भी देश या राज्य की तरक्की का मंत्र रहा है- कौशल विकास। सरकार का कौशल विकास या हुनर सीखने पर बड़ा ज़ोर रहा है। पूरे बिहार की सर्वांगीण प्रगति के लक्ष्य के साथ-साथ बिहार के युवाओं, महिलाओं और पिछड़े तबकों के उज्जवल भविष्य के लिए बड़े पैमाने पर ‘कौशल विकास योजनाएं शुरू की गई हैं।
इन योजनाओं ने समुदायों को इस लायक बनाया कि वे अपनी आजीविका का इंतजाम खुद कर सकें। इतना ही नहीं, इससे बिहार के युवाओं का कौशल भी इतना मजबूत हुआ है कि आने वाले दशकों की चुनैतियों का सामना वे बड़ी आसानी से कर पाएंगे।

अब इसी कड़ी में भागलपुर के दो छात्रों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दोनों छात्र इस साल के जनवरी माह से भागलपुर के समन्वय एजुकेशन से कुशल युवा कार्यक्रम के तहत स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग ले रहे थे।दोनों ही छात्र परीक्षा में सफल हूए और अब इन छात्रों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले छात्रों के नाम संतोष कुमार और राहुल कुमार है। 24 जून को पटना में छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

