पटना : एनडीए के केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ बिहार के नेताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया. बिहार के पूर्व राज्यपाल व एनडीए के राष्ट्रपति प्रत्याशी रामनाथ कोविंद समेत केंद्र सरकार में मंत्री बने राज्य के सांसदों ने भी विभिन्न राज्यों के योग शिविर में भाग लिया. पटना के शिवाजी पार्क में आयोजित योग शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने योग किया.

इस मौके पर सुशील मोदी ने कहा कि योग को सभी लोगों को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शराबबंदी का प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमरे से निकल कर योग करना चाहिए. शिवाजी पार्क में आयोजित योग शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी भाग लिया.

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर में आयोजित योग शिविर में भाग लिया. उन्होंने योग को सभी लोगों के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि ”योग को धर्म के बदले स्वास्थ्य से जोड़ कर देखना चाहिए.” वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ”योग दिवस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए”, ”नीतीश को भी गांधी मैदान में योग करना चाहिए था.” केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने हाजीपुर में योग दिवस पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री योग को लेकर राजनीति कर रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह मोतिहारी में आयोजित योग शिविर में शामिल हुए. उनके साथ विधायक प्रमोद कुमार भी थे.

डेहरी-ऑन-सोन के महिला कॉलेज में आयोजित योग शिविर में केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने योग किया. वहीं, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल ने पटना जिले के पालीगंज के चंढोस हाइस्कूल खेल मैदान में योग किया. बिहार के पूर्व राज्यपाल व एनडीए के राष्ट्रपति प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में योग किया. जबकि, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित योग शिविर में भाग लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *