भागलपुर: अनहोनी कब कहाँ किसके साथ हो जाये किसी को नहीं पता.लड़की को क्या पता खुसी के दीवाली के दिन ऐसी घटना मेरे साथ हो जाएगी? पटना के राजीव नगर में दीपावली की रात दसवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद दो दिनों तक पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की. शनिवार को जब परिजनों ने हंगामा किया तो घटना का खुलासा हुआ.
Total Downloads: 192
मामला सुर्खियो में आते ही डीएसपी से लेकर एसएसपी तक राजीव नगर थाने का चक्कर लगाते रहे, पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई है. छात्रा के बयान पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. देर रात एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है.पीड़ित परिवार भागलपुर जिला के सबौर का हैं जो कुछ वर्ष पहले पति के मौत के बाद पटना शिफ़्ट हो गया.

पटना राजीव नगर के बाबा चौक की पीडि़ता की उम्र करीब 16 वर्ष है. वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है, पिता की मौत हो चुकी है, उसने बताया कि दीपावली की शाम करीब सात बजे छात्रा घर से राजीव नगर बाजार पूजा का कुछ सामान खरीदने निकली थी. रात भर गायब रही.खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला. 4 बजे सुबह में बेटी बदहवास हालत में घर के बाहर मिली, कपड़े देख उसे अंदाजा हो गया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. पूछने पर रोते हुए छात्रा ने आपबीती सुनाई.

