बिहार में बलात्कार की घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है। नया मामला बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सरधोडीह का है। यहां में 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 192
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात नाबालिग लड़की काली प्रतिमा विसर्जन देखकर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवक उसे उठाकर स्कूल के पीछे ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दो आरोपितों को गांव वालों ने मौके पर ही दबोच लिया व उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के बयान पर सोनो थाने में तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

